कविता

गणतंत्र दिवस 

आजादी को हासिल करके ,
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।
 26 जनवरी 1950 को,
 देश भारत ने ,
 संविधान पारित कर ,
 संविधान लागू करवाया था।।
 आजादी को हासिल करके,
 भारत को गणराज्य बनाया था।
 राष्ट्र का यह पर्व ,
राष्ट्र के साथ भाईचारे से ,
हर हिंदुस्तानी ने मनाया था।।
 संविधान के सम्मान में,
 खड़े हर नागरिक ,
जन -गण का मान बढ़ाया था।
 आजादी को हासिल करके ,
भारत को गणराज्य बनाया था।
 विश्व का ,
सबसे बड़ा संविधान
जिसे भीमराव अंबेडकर ने,
2 साल 11 महीने 18 दिन में बनाया था।।
 नेहरू ,प्रसाद, पटेल, मौलाना कलाम  ने जिसे बड़ी ,
रूपरेखा से सजाया था ।
आजादी को हासिल करके
आज के दिन ,
भारत को गणराज्य बनाया था।।
 आज के दिन,
भारत के झंडे की शपथ ले।
भारत का जन -जन ,
यह प्रण उठाएगा।
गणतंत्र की,
 रक्षा के लिए,
 हर हिंदुस्तानी कदम बढ़ाएगा।
 — प्रीति शर्मा “असीम”

प्रीति शर्मा असीम

नालागढ़ ,हिमाचल प्रदेश Email- aditichinu80@gmail.com