स्वास्थ्य

व्यक्तिगत परामर्श में कर्मचारियों ने खोली मन की गांठ

नगर निगम कर्मचारियों हेतु नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित *दो दिवसीय निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर* के दूसरे दिन आज विशेषज्ञों की टीम ने व्यक्तिगत रूप से परामर्श प्रदान किया जिसमें कर्मचारियों ने अपने तनाव दबाव एवं उनके कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिन कर्मचारियों का तनाव दबाव उच्च स्तर का उनका दिनचर्या व्यवस्थापन किया गया तथा उनका साइकोथेरेपी की गई। रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का विस्तार से प्रदर्शन किया गया जिसको अपनाकर कर्मचारी तनाव दबावाओं से मुक्त रह कर अपने कार्यों को निष्पादित कर सकते हैं। नगर आयुक्त गौरंग राठी जी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद होते हैं इसे आगे भी कराया जाएगा।
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने कहां की कार्य को बोझ नहीं जिम्मेदारी समझकर करेंगे तो ना केवल तनाव नहीं होगा बल्कि कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ मनोज तिवारी ने कहा कि व्यवहार व्यवस्थापन एवं समय प्रबंधन करके न केवल तनाव से बचा जा सकता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखा जा सकता है। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ जोशना सिंह ने रिलैक्सेशन एक्सरसाइज का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नई सुबह के समन्वयक आजाद तिवारी, नैदानिक मनोवैज्ञानिक शिवांगी श्रीवास्तव विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह व संध्या विश्वकर्मा योगदान दिया।
शिविर के सुचारू रूप से संचालन में वाराणसी नगर निगम के शशिकांत प्रसाद कार्यालय अधीक्षक, विवेक सिंह मुख्य लेखा परीक्षक, भारत दुबे लेखा अधिकारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह कर निरीक्षक व महामंत्री नगर निगम संघ और धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत प्रसाद जी ने किया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी

वरिष्ठ परामर्शदाता ए आर टी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आई एम एस, बीएचयू वाराणसी