समाचार

रचनाकार सम्मान योजना, 2020 – परिणाम

इस योजना के लिए हमने आठ विधाओं में से प्रत्येक में तीन-तीन रचनाकारों को नामित किया था। उनके लिए जय विजय के रचनाकारों के मत लिये गये। मतदान में लगभग 45 रचनाकारों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 20 ने सभी विधाओं के लिए अपना मत दिया, शेष ने आंशिक मतदान किया। मतगणना के बाद परिणाम निम्नलिखित रहा-

1. लेख – प्रमोद दीक्षित ‘मलय’
2. गजल – पावनी दीक्षित
3. गीत – डाॅ अवधेश कुमार अवध
4. कविता – वर्षा वार्ष्णेय
5. कहानी – कादम्बरी मेहरा, डॉ सारिका औदिच्य
6. लघुकथा – आरती रॉय, दिलीप भाटिया
7. हास्य-व्यंग्य – आशीष तिवारी ‘निर्मल’
8. बाल साहित्य – प्रभु दयाल श्रीवास्तव

कहानी तथा लघुकथा विधाओं में दो-दो रचनाकारों को समान मत प्राप्त हुए। अतः दोनों को ही चयनित घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2020 के लिए कुल 10 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित रचनाकारों को बहुत बहुत बधाई। उनको ईमेल द्वारा अलग से सूचित किया जा रहा है।

— डॉ विजय कुमार सिंघल
संपादक

डॉ. विजय कुमार सिंघल

नाम - डाॅ विजय कुमार सिंघल ‘अंजान’ जन्म तिथि - 27 अक्तूबर, 1959 जन्म स्थान - गाँव - दघेंटा, विकास खंड - बल्देव, जिला - मथुरा (उ.प्र.) पिता - स्व. श्री छेदा लाल अग्रवाल माता - स्व. श्रीमती शीला देवी पितामह - स्व. श्री चिन्तामणि जी सिंघल ज्येष्ठ पितामह - स्व. स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज शिक्षा - एम.स्टेट., एम.फिल. (कम्प्यूटर विज्ञान), सीएआईआईबी पुरस्कार - जापान के एक सरकारी संस्थान द्वारा कम्प्यूटरीकरण विषय पर आयोजित विश्व-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी होने पर पुरस्कार ग्रहण करने हेतु जापान यात्रा, जहाँ गोल्ड कप द्वारा सम्मानित। इसके अतिरिक्त अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत। आजीविका - इलाहाबाद बैंक, डीआरएस, मंडलीय कार्यालय, लखनऊ में मुख्य प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद से अवकाशप्राप्त। लेखन - कम्प्यूटर से सम्बंधित विषयों पर 80 पुस्तकें लिखित, जिनमें से 75 प्रकाशित। अन्य प्रकाशित पुस्तकें- वैदिक गीता, सरस भजन संग्रह, स्वास्थ्य रहस्य। अनेक लेख, कविताएँ, कहानियाँ, व्यंग्य, कार्टून आदि यत्र-तत्र प्रकाशित। महाभारत पर आधारित लघु उपन्यास ‘शान्तिदूत’ वेबसाइट पर प्रकाशित। आत्मकथा - प्रथम भाग (मुर्गे की तीसरी टाँग), द्वितीय भाग (दो नम्बर का आदमी) एवं तृतीय भाग (एक नजर पीछे की ओर) प्रकाशित। आत्मकथा का चतुर्थ भाग (महाशून्य की ओर) प्रकाशनाधीन। प्रकाशन- वेब पत्रिका ‘जय विजय’ मासिक का नियमित सम्पादन एवं प्रकाशन, वेबसाइट- www.jayvijay.co, ई-मेल: jayvijaymail@gmail.com, प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य सम्पर्क सूत्र - 15, सरयू विहार फेज 2, निकट बसन्त विहार, कमला नगर, आगरा-282005 (उप्र), मो. 9919997596, ई-मेल- vijayks@rediffmail.com, vijaysinghal27@gmail.com