हाइकु/सेदोका

हाइकु – मातृत्व

सृजन गुण
मातृत्व सुखधारी
केवल नारी।
****
पीड़ा सहती
तो भी खुश रहती
जन्मदात्री माँ
*****
नारी सपना
मातृ गौरव पाना
अति सुखद।
*****
अनूठा दँभ
हर नारी दिखाये
होना चाहिए।
*****
जान हथेली
जन्मदात्री है माँ
अनूठा गुण।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921