हाइकु/सेदोका

हाइकु-किसान

श्रम करता
हमेशा लगातार
सुकून कहाँ।
*****
पसीना बहे
सुकून भी न पाये
किस्मत देखो।
*****
बड़ा कठिन
किसान का जीवन
रहती कमी।
*****
थकता भी है
पर रुकता नहीं
ये है किसान।
*****
घाटे का सौदा
जानता है किसान
कैसे करता।
*****
धरती माँ है
कैसे दूर हो जाऊँ
जीऊँगा कैसे।
*****
नियत मेरी
लाभ या फिर हानि
मिले सुकून।
*****

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921