हाइकु/सेदोका

हाइकु-राहत

बेटी विदा हो
अपने घर गई
राहत मिला।
***
औपचारिकता
बाढ़ की विभीषिका
राहत कार्य।
***
बेटी तो है न
फिर क्यों करें शोक
नाम चलेगा।
***
दाह संस्कार
बेटी करेगी तो भी
मोक्ष मिलेगा।
***
सेवानिवृत्त
होकर घर आया
अब राहत।
***
भरोसा रखो
खुद पर अपने
राहत पाओ।
***
कौन जानता
कल तक क्या होगा
आज राहत।
***
मंत्री के घर
गरीबों का राहत
बंटता कैसे।
***
राहत पाओ
मंत्री से तुम सब
गुलामी करो।
***
बेटे बहू तो
अपने में मस्त हैं
हमें राहत।
***
अपनी चिंता
आप खुद कीजिए
राहत पायें।
***
राहत पाना
राहत के लिए भी
राहत ही है।
***
बेटी का बाप
राहते अहसास
न गमे साथ।
***

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921