हाइकु/सेदोका

हाइकु-सुख

दु:ख ही सुख
का आनंद जगाता
अच्छा लगता।
*****
सुख आयेगा
दु:ख से डरो नहीं,
जीवन चक्र।
*****
सुख से जिए
अभिमान न करें
यही रीति है।
*****
हारना नहीं
दु:ख तो परीक्षा है
सुख के लिए।
*****
घमंड कैसा
आज आप सुखी हो
कल मैं सुखी।
*****
भेद न करो
सुख दु:ख सहना
हमको ही है।
*****
दु:ख के पल
स्थाई नहीं रहेंगे
सुख आयेगा।
*****
सुख दु:ख तो
चोली दामन जैसा
आता जाता है।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921