गीतिका/ग़ज़ल

जीवन के गीत सुनाता चल

आशा के दीप जलाता चल,
दुख में भी तू मुसकाता चल।

संकट के मेघ अगर छाएं,
रक्षा का कवच दिलाता चल।

करके खुद पे खूब भरोसा ,
जीवन के गीत सुनाता चल।

ये जीवन सपनों की माला ,
इसको श्रृंगार बनाता चल।

हितकारी पथ पर चल कर ही,
दुखियों के कष्ट मिटाता चल।

चुन के राह सदा सच वाली ,
सबसे तू प्रीत निभाता चल।

— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328