समाचार

जय विजय रचनाकार सम्मान योजना, 2021 – परिणाम

इस योजना के लिए हमने आठ विधाओं में से प्रत्येक में तीन-तीन रचनाकारों को नामित किया था। उनके लिए जय विजय के सक्रिय रचनाकारों से मत लिये गये। मतदान में 26 रचनाकारों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 16 ने सभी विधाओं के लिए अपना मत दिया, शेष ने आंशिक मतदान किया। मतगणना के बाद परिणाम निम्नलिखित रहा-

1.   लेख  –  भावना ठाकर
2.   गजल  – डॉ. डी.एम. मिश्र
3.   गीत  –  ओम प्रकाश बिंजवे
4.   कविता  – सुधीर श्रीवास्तव
5.   कहानी –  आशा शैली
6.   लघुकथा – चंचल जैन
7.   हास्य-व्यंग्य  – डॉ. प्रदीप उपाध्याय
8.   बाल साहित्य – डॉ. भगवत स्वरूप शुभम

इनके अतिरिक्त सबसे कम मत अन्तर से हारने वाले बाल भास्कर मिश्र (गीत विधा) तथा सबसे अधिक मत पाकर भी हारने वाले हमीद कानपुरी (गजल विधा) को सम्पादकीय विशेषाधिकार से चयनित घोषित किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2021 के लिए कुल 10 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित रचनाकारों को बहुत बहुत बधाई। उनको ईमेल द्वारा अलग से सूचित किया जा रहा है।

जय विजय स्तम्भ सम्मान, 2021

जय विजय से जुड़े हुए कई ऐसे रचनाकार हैं, जिन्होंने दीर्घकाल से अपनी रचनायें देकर और नये रचनाकारों को जय विजय से जोड़कर इसके प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। ऐसे व्यक्ति जय विजय के स्तम्भ के समान हैं। अतः इस वर्ष हम ऐसे तीन व्यक्तियों को जय विजय स्तम्भ सम्मान प्रदान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। उनके नाम हैं-
1. श्रीमती लीला तिवानी
2. श्रीमती पुष्पा अवस्थी
3. प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे

इन सभी रचनाकारों का सम्मान पत्र रजिस्टर्ड डाक से उनके निवास के पते पर शीघ्र भेज दिया जाएगा।

— डाॅ. विजय कुमार सिंघल

संपादक

डॉ. विजय कुमार सिंघल

नाम - डाॅ विजय कुमार सिंघल ‘अंजान’ जन्म तिथि - 27 अक्तूबर, 1959 जन्म स्थान - गाँव - दघेंटा, विकास खंड - बल्देव, जिला - मथुरा (उ.प्र.) पिता - स्व. श्री छेदा लाल अग्रवाल माता - स्व. श्रीमती शीला देवी पितामह - स्व. श्री चिन्तामणि जी सिंघल ज्येष्ठ पितामह - स्व. स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज शिक्षा - एम.स्टेट., एम.फिल. (कम्प्यूटर विज्ञान), सीएआईआईबी पुरस्कार - जापान के एक सरकारी संस्थान द्वारा कम्प्यूटरीकरण विषय पर आयोजित विश्व-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी होने पर पुरस्कार ग्रहण करने हेतु जापान यात्रा, जहाँ गोल्ड कप द्वारा सम्मानित। इसके अतिरिक्त अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत। आजीविका - इलाहाबाद बैंक, डीआरएस, मंडलीय कार्यालय, लखनऊ में मुख्य प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद से अवकाशप्राप्त। लेखन - कम्प्यूटर से सम्बंधित विषयों पर 80 पुस्तकें लिखित, जिनमें से 75 प्रकाशित। अन्य प्रकाशित पुस्तकें- वैदिक गीता, सरस भजन संग्रह, स्वास्थ्य रहस्य। अनेक लेख, कविताएँ, कहानियाँ, व्यंग्य, कार्टून आदि यत्र-तत्र प्रकाशित। महाभारत पर आधारित लघु उपन्यास ‘शान्तिदूत’ वेबसाइट पर प्रकाशित। आत्मकथा - प्रथम भाग (मुर्गे की तीसरी टाँग), द्वितीय भाग (दो नम्बर का आदमी) एवं तृतीय भाग (एक नजर पीछे की ओर) प्रकाशित। आत्मकथा का चतुर्थ भाग (महाशून्य की ओर) प्रकाशनाधीन। प्रकाशन- वेब पत्रिका ‘जय विजय’ मासिक का नियमित सम्पादन एवं प्रकाशन, वेबसाइट- www.jayvijay.co, ई-मेल: jayvijaymail@gmail.com, प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य सम्पर्क सूत्र - 15, सरयू विहार फेज 2, निकट बसन्त विहार, कमला नगर, आगरा-282005 (उप्र), मो. 9919997596, ई-मेल- vijayks@rediffmail.com, vijaysinghal27@gmail.com