समाचार

साहित्यकार डॉ अवध विभूषित हुए मानद विद्यासागर से

चन्दौली। हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने मानद विद्यासागर (डी लिट) की सम्मानोपाधि से विभूषित किया। डॉ अवध उत्तर प्रदेश के जिला चन्दौली के मैढ़ी गाँव निवासी हैं। वर्तमान में मेघालय में रहकर अभियंता की नौकरी करते हुए साहित्य साधना करते हैं।
डॉ अवध ने श्रीराम पर चार काव्य संग्रह लिखा है। ललित निबंध के साथ ही काव्य की प्रचलित सभी विधाओं में लेखन करते हैं। पुस्तक एवं पत्रिकाओं के संपादन के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित 51 लेखकों द्वारा 51 विशिष्ट पूर्वजों पर आधारित “इनसे हैं हम” पुस्तक भी शीघ्र प्रकाश्य है। स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सारस्वत सम्मान प्राप्त डॉ अवध हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु कृतसंकल्प हैं। इस सम्मान हेतु मेघालय और चन्दौली के साहित्यकारों में खुशी की लहर व्याप्त है।

*डॉ. अवधेश कुमार अवध

नाम- डॉ अवधेश कुमार ‘अवध’ पिता- स्व0 शिव कुमार सिंह जन्मतिथि- 15/01/1974 पता- ग्राम व पोस्ट : मैढ़ी जिला- चन्दौली (उ. प्र.) सम्पर्क नं. 919862744237 Awadhesh.gvil@gmail.com शिक्षा- स्नातकोत्तर: हिन्दी, अर्थशास्त्र बी. टेक. सिविल इंजीनियरिंग, बी. एड. डिप्लोमा: पत्रकारिता, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग व्यवसाय- इंजीनियरिंग (मेघालय) प्रभारी- नारासणी साहित्य अकादमी, मेघालय सदस्य-पूर्वोत्तर हिन्दी साहित्य अकादमी प्रकाशन विवरण- विविध पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन नियमित काव्य स्तम्भ- मासिक पत्र ‘निष्ठा’ अभिरुचि- साहित्य पाठ व सृजन