कविता

डगर

जीवन की डगर पर कितने ही
पतझड़ औ बसन्त देखे हमने।

जीवन की डगर कांटों से भरी
कुछ फूलों सी सुरभित पायी।
पत्थर ही मिले राहों में अधिक
ठोकर ही हमने बहुधा खायी।
जीवन की डगर पर कितने ही
पतझड़ औ बसन्त देखे हमने।

चलते ही रहे जीवनपथ पर हम
मुड़कर पीछे देखा न कभी भी।
लोहित पैरों के दर्द सहे मन में
पी गये अश्रु आये वो जभी ही।
कुछ आँखों में अपने नींद लिए
कुछ जाग जाग देखे हैं सपने।

मंजिल तक जो ले जा सकती
राहें कुछ ऐसी भी मिलीं अगर।
आकर मंजिल के निकट बहुत
चौराहों में जा बदली थीं मगर।
राहें कब मुड़ जाती यह साथी
किस्मत का ये खेल कहें अपने।

— डाॅ सरला सिंह “स्निग्धा”

डॉ. सरला सिंह स्निग्धा

दिल्ली m-9650407240