लघुकथा

सेल्फी या सेल्फिश

“सर, आपने अपने इस वृद्धाश्रम में विडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध क्यों लगा दिया है ? शहर की अन्य वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम में तो ऐसा प्रतिबंध नहीं है। फिर यहाँ क्यों ?” रिपोर्टर ने आश्रम के मैनेजर से सवाल किया।
“देखिए जनाब, कहाँ क्या होता है या क्या नहीं होता है, ये हम जानना नहीं चाहते हैं। हमारे इस आश्रम में भी पहले फोटोग्राफी और विडियोग्राफी प्रतिबंधित नहीं थी। इससे कुछ लोग थोड़ा-बहुत कुछ भी खाने-पीने या पहनने-ओढ़ने का सामान लेकर आ जाते थे और यहाँ के बुजुर्गों को देते हुए विभिन्न ऐंगल से फोटो खिंचवाते, विडियोग्राफी करते और सोसल मीडिया में अपनी दानवीरता की ढोल पीटते थे। इससे कहीं न कहीं हमारे आश्रम के वरिष्ठ रहवासियों की भावनाएँ आहत होती थीं और वे स्वयं को अपमानित महसूस करते थे। इसलिए हमने ये नया नियम बनाया है।” मैनेजर ने बताया।
“पर इससे नुकसान तो आश्रम को या कहें कि यहाँ के वरिष्ठ रहवासियों को ही उठाना पड़ रहा होगा। अब लोग कम आ रहे होंगे।” रिपोर्टर ने फिर से सवाल दागा।
“जी हाँ, यह सच है कि अब हमारे यहाँ लोगों का आना कुछ कम जरूर हो गया है, पर बंद नहीं हुआ है। परंतु इसका हमें या हमारे वरिष्ठ रहवासियों को कोई गम नहीं है। अब जो भी लोग आ रहे हैं, वे कम से कम इनका अपने ही घर में अपमान तो नहीं करते हैं। उनके स्वाभिमान को ठेस तो नहीं पहुँचा रहे हैं। वैसे भी हमारे यहाँ रहने के लिए कोई भी व्यक्ति शौक से तो नहीं आता। वैसे हमें यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि ये वे लोग हैं, जो अपनों के द्वारा ठुकराए हुए हैं। इनका कलेजा पहले से ही छलनी हुआ है। ऐसी स्थिति में हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि यहाँ उन्हें कम से कम यहाँ थोड़ी-सी शांति और सुकून तो मिले।” कहते हुए बुजुर्ग मैनेजर का गला भर आया था।
“वाकई सर, आपकी सोच को हमारी ग्रैंडसेल्यूट। आशा है लोग आपकी भावनाओं को समझेंगे और भविष्य में थोड़ी-सी लाइक, कॉमेंट्स या तारीफ के लालच में कभी किसी की भावनाओं को यूँ आहत नहीं करेंगे।” रिपोर्टर ने विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़कर कहा।
— डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888