कविता

पुस्तक

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष


पुस्तक है हमारी सच्ची सहेली,
कभी-कभी लगती है अनबूझ पहेली,
समझ गए तो समझदार कहलाए,
वरना इधर-उधर ताकती अलबेली.
जिंदगी की जंग में साथ निभाती,
मार्गदर्शन कर राह दिखाती,
बोलना-चलना, उठना-बैठना,
क्या खाएं, क्या पिएं सिखाती.
धूम्रपान के नुकसान बताती,
मद्यपान से हमें बचाती,
सही राह पर नहीं चले तो,
जैसे चाहे वैसे नचाती.
बना सकते हो इसको हमसफर,
बन सकता है तुम्हारा सुहाना सफर,
आनंद की आभा है पुस्तक,
बचा सकती तुम्हें भटकना दर-ब-दर.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244