धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

बुद्ध पूर्णिमा

आज बुद्ध पूर्णिमा है आज के ही दिन भगवान विष्णु के नवें अवतार सिद्धार्थ गौतम का जन्म हुआ आज ही के दिन ज्ञान प्राप्त हुआ भगवान विष्णु के समस्त अवतार लोक कल्याण के लिए ही हुए हैं भगवान बुद्ध के दस संदेश जो उन्होंने दिए थे वह जीवन में अमल कर लेने से जीवन सार्थक हो जाता है| उनके इन संदेशों में सत्य ऐसा प्रेम अहिंसा लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है|
 जीवन में 10 लड़ाइयां से जीतने से स्वयं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए अगर यह कर लिया तो फिर जीत तुम्हारी होगी|
 सूर्य चंद्रमा और सत्य को किसी भी हालत में छुपाया नहीं जा सकता है|
 जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुंचने से अधिक महत्वपूर्ण उससे यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है|
 बुराई को बुराई से खत्म नहीं कर सकते नफरत और घृणा को प्रेम के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है यह अटूट सत्य है|
 सत्य के मार्ग पर चलें सत्य पर मार्ग पर चलने से कभी किसी से कोई गलती नहीं होती है |
भविष्य के बारे में सोचें जो अतीत में हो गया है उसके बारे में सोचना बंद करें  वर्तमान पर ध्यान दो जीवन में खुश रहने के लिए यही एक अच्छा मार्ग है |
खुशियां बांटने से बढ़ती हैं जलते दीपक से हजारों दीपक जलाए जा सकते हैं फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती है|
 आप चाहे कितनी भी ज्ञानवर्धक किताब पढ़ ले या ज्ञान अर्जित कर ले जब तक आप अपने जीवन में अमल नहीं करेंगे तब तक उसका कोई लाभ नहीं है| हमेशा क्रोधित रहना ठीक उसी तरह से है जिससे जलते हुए कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने की इच्छा से कूद पकड़ कर रखना वह सबसे पहले अपने आप को ही जलाता है|
 क्रोधित होकर हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा मौन का वह शब्द है जो जीवन में शांति लाता है |
गौतम बुद्ध के ये संदेश अगर हम जीवन में अमल करें तो हमारा जीवन भी अच्छा और सार्थक सिद्ध साबित हो सकता है|
—  पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश