शिशुगीत

शेर

जंगलों में रहता है शेर,
जंगल का राजा है शेर,
शेर समूह में रहता है,
शक्ति-पुञ्ज होता है शेर.
अपना शिकार यह खुद करता है,
मरे हुओं को न खाता शेर,
तेजी से यह दौड़ लगाता,
बड़े जोर से दहाड़े शेर.
राष्ट्र का प्रतीक है शेर,
ऊंची छलांग लगाता शेर,
अंधेरे में भी देख है सकता,
देखो-देखो आया शेर.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “शेर

  • *लीला तिवानी

    शेर का जीवन
    शेर की सफलता का रहस्य यह है कि वह एक समूह में रहता है – अफ्रीका का सबसे शक्तिशाली भूमि मांसाहारी एकमात्र सही मायने में सामाजिक बिल्ली है …शेर का जीवन काल 20–25 वर्ष होता है।

Comments are closed.