कविता

किताबों की दुनिया

किताबों की दुनिया में आकर तो देखो,
सागर से भी ज्यादा गहराई पाओगे,
किताबों की दुनिया में खोकर तो देखो,
पर्वत से भी अधिक ऊंचाई पाओगे,
किताबों की दुनिया में जीकर तो देखो,
अबसे भी ज्यादा खुशहाली पाओगे,
किताबों की दुनिया, ख्वाबों की दुनिया है,
खुली आंखों से देखे ख्वाबों को सच कर पाओगे.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244