कविता

आदमी का लक्ष्य

सयमित  जीवन   बिताना  लक्ष्य  है इंसान का
पर   संयमहीन   जीवन   को बिताता आदमी
हो  गया   स्वाधीन  है  पर  मानता पराधीन है
एसे वातावरण में  खुश रहना  चाहता  आदमी
आज तो  लगता  है ऐसा आदमी  निस्वार्थ  है
धोखा   दे के  राज्य  करना  चाहता है आदमी
लगता जैसे आदमी हर हाल  में  रहता है खुश
पर विवश हो जिंदगी के दिन बिताता आदमी
ढेर  सारी वस्तुएं हैं ऐश-ओ – इशरत के लिए
पैसा  पानी  की  तरह  ही  है बहाता  आदमी
झोंपड़ी  में  जाके  देखा तो यही लगने लगा
भूख  से  पीड़ित हुआ रोता चिलाता आदमी

— डा. केवलकृष्ण पाठक

डॉ. केवल कृष्ण पाठक

जन्म तिथि 12 जुलाई 1935 मातृभाषा - पंजाबी सम्पादक रवीन्द्र ज्योति मासिक 343/19, आनन्द निवास, गीता कालोनी, जीन्द (हरियाणा) 126102 मो. 09416389481