पुस्तक समीक्षा

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक – धर्म और हिन्दू
लेखक – श्री रामबाबू पाण्डेय
प्रकाशक – राष्ट्रोदय प्रकाशन, अभ्युदय भारत ग्रंथ माला बी.१/८० सेक्टर जी जानकीपुरम , लखनऊ।
“धर्म और हिन्दू” पुस्तक वर्तमान समय में बहुत ही प्रासंगिक है। आज भारतवर्ष में लोग धर्म और हिन्दू, विषय पर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और इस लिए उक्त विषय पर अक्सर समाज में विमर्श चलता रहता है। यह पुस्तक धर्म और हिन्दू विषय पर तथ्यात्मक सटीक जानकारी प्रदान करती है। धर्म और हिन्दू पुस्तक में कुल आठ अध्याय – धर्म, सनातन धर्म, धर्म के रूप में अन्य शब्दों को ख्यापित करने की सार्थकता, वैदिक धर्म, भारत, आर्य और हिन्दू, हिंदू धर्म और हिंदुत्व तथा सत्य बोध जैसे विषय को व्यापकता से व्याख्यायित किया गया है। पुस्तक धर्म की सार्वभौमिकता को समझने व हिंदू और धर्म को शास्त्रों के आधार पर वास्तविक अर्थ से परिचय कराती है। पुस्तक में हिन्दू धर्म, हिंदुत्व और मानवता की चर्चा सरल और प्रामाणिकता पूर्ण ढंग से की गई है। यह पुस्तक धर्म का वास्तविक अर्थ समझाती है, पाठक के मन के सभी ऊहापोह को दूर कर जीवन की सार्थकता की और इंगित करती है।  पुस्तक की भाषा सरल, सहज व सभी के समझ में आने वाली है। पाठक को पढ़ने में कोई कठिनाई नहीं होती। यह पुस्तक धर्म और हिन्दू विषय पर समाज में फैली भ्रांतियों तथा समस्त मिथक को दूर करती है।
— बालभास्कर मिश्र , लखनऊ
समीक्षक

*बाल भास्कर मिश्र

पता- बाल भाष्कर मिश्र "भारत" ग्राम व पोस्ट- कल्यानमल , जिला - हरदोई पिन- 241304 मो. 7860455047