कविता

स्वतंत्रता की शान है तिरंगा

स्वतंत्रता की शान है तिरंगा ,
जीवन का अभिमान तिरंगा ,
विश्व पटल पर मान तिरंगा ,
भारत माँ की लाज तिरंगा ,
जीवन की अभिलाषाओं का ,
मन-मस्तिष्क का एहसास तिरंगा ,
बलिदानों की याद तिरंगा ,
शहीदों का सम्मान तिरंगा ,
जीवन में नये – नये रंग लाता ,
जोश-जुनून से जी भर जाता ,
भावनाओं का नमन है तिरंगा ,
राष्ट्र रत्नों का प्रतिमान तिरंगा ,
हिमालय की आन तिरंगा ,
महासागर की लहर है तिरंगा ,
बहनों की रक्षा करता तिरंगा ,
राखियों की लाज रखता तिरंगा ,
प्रतिमानों की विजय घोष तिरंगा ,
गीता और कुरान का मान तिरंगा ,
हिंदू मुस्लिम एकता की शान तिरंगा ,
स्वतंत्रता का विजयीमान तिरंगा ।

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com