समाचार

प्रो.शरद नारायण खरे की “वर्ल्ड रिर्कॉर्ड कार्यक्रम” में विशेष प्रस्तुति

मंडला-बुलंदी साहित्यिक समिति बाजपुर, ऊधमनगर (उत्तराखंड) के द्वारा 350 घंटे का सतत् ऑनलाइन ज़ूम कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है,जिसका प्रारम्भ 21अगस्त,2022 से किया गया,और समापन 5 सितंबर,2022 को किया जाएगा।
      इसमें विगत चार दशकों से अधिक समय से साहित्य साधना कर रहे मंडला के प्राध्यापक/साहित्यकार अनेक श्रेष्ठ कृतियों के सृजक व साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के 51000/ राशि के अखिल भारतीय पुरस्कार के साथ ही देश के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों/सम्मानों से विभूषित प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे (प्राचार्य,शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय, मंडला,मप्र) को भी विशेष प्रस्तुति देने का आमंत्रण प्राप्त हुआ,और उन्होंने 3/9/2022 को प्रात: 4 से 8 वाले सत्र में अन्य कवियों के साथ दो दौरों में अपनी बेहतरीन रचनाओं का काव्य पाठ करके प्रशंसा/वाहवाही अर्जित की।
       संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष विवेक बादल बाजपुरी ने बताया कि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाले वर्चुअल कवि सम्मेलन के अंतर्गत पहले केवल 300 घंटे का प्रसारण तय था,पर बाद में देश के कुछ वरिष्ठ कवियों को शामिल करके इस कार्यक्रम को 350 घंटे का करके विशेष रूप देने का निश्चय किया गया। उन्होंने कहा कि इस बाद की अवधि में काव्यपाठ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच जाएगा।इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का  यू-ट्यूब व फेसबुक से लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।
       वरिष्ठ साहित्यकार/शिक्षाविद् प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे की इस उपलब्धि पर अनेक शुभचिंतकों ने बधाईयां प्रेषित की हैं।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com