सामाजिक

शिक्षक महान होता है

शिक्षक समाज का आइना होता है | प्राचीनकाल से ही पुराणों ग्रंथों में शिक्षक की गाथाएं पढ़ने को मिलती है | सांदीपनि आश्रम में कृष्ण ,बलराम सुदामा के संग बहुत ने गुरुकुल में अपने गुरु से शिक्षा प्राप्त की थी | शिक्षक अपने विद्धार्थी का सही मार्गदर्शक होता है | जीवन में आगे बढ़ने का हौंसला देता है |शिक्षक एक बेहतर शिक्षानीति से देश की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शक बन कर विकास के नए द्धार खोलता है | शिक्षा व्यवसायिककरण के  रूप में पनपने लगी है | एवं काफी महँगी होने लगी है | शिक्षा अब आधुनिक हो गई है | इलेक्ट्रानिक उपकरणों,वातानुकूलित कमरों में प्राप्त शिक्षा शुल्क से युवा पीढ़ी के परिवार बोझ बढ़ता जा रहा है | किन्तु कई स्थानों पर गरीब बच्चों को बहुत से लोग जो सेवानिवृत होकर उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रहे है |ऐसे शिक्षको का शिक्षक दिवस पर  सम्मान होना चाहिए | वर्तमान में मध्यप्रदेश से दो शिक्षकों का राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयन हुआ है | ये बड़े गर्व की बात है | यदि कोई छात्र-छात्रा किसी सवाल पर अटके है और समझ में नहीं आरहा तो बेझिझक बुजुर्ग  हो चुके शिक्षक के पास जाकर सवाल का उत्तर जान सकते है |वे कभी मना नहीं करेंगे | सिखाने व सीख देने वाला का रूप शिक्षक का होता है | वह अपने ज्ञान रूपी अमृत से अपने छात्र -छात्राओं में ज्ञान का प्रकाश भरता  है | इसलिए शिक्षक महान होता है।

— संजय वर्मा “दॄष्टि”

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच