कविता

कविता- विश्व साक्षरता दिवस

आठ सितंबर को सब मिलकर विश्व साक्षरता दिवस मनाएं
हम सब मिलकर ऐसा अभियान चलाएं
जीवन में पढ़ना, लिखना जरूरी है यह बात सबको बताएं
इस अभियान में सबको शिक्षा का महत्व बताएं
देश में कोई अनपढ़ न रहें यही बात बार दोहराएं
देश में सब शिक्षित हो भारत की शान बढ़ाएं
जन जन को साक्षर बनाना है ऐसी अलख जगाएं
देश में साक्षरता का ऐसा इंकलाब लाएं
जब हम साक्षर होंगे देश हमारा आगे बढ़ेगा
शिक्षित होगा समाज देश भी खुशहाल बनेगा
देश के प्रति हम भी कुछ कर्तव्य निभाएं
पढ़ लिख कर हम प्रगति करें देश का गौरव बढ़ाएं
आओ सब मिलकर विश्व साक्षरता दिवस मनाएं.
— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश