कविता

सरदार पटेल एक लौह पुरुष

भारत माँ के लाडले,और जनजन के दुलारे

किसानों के प्रिय रहे ,सरदार पटेल थे प्यारे।

खेड़ा आंदोलन में जिसने महा नेतृत्व किया
बारदोली में जिनहाने हक का उपहार दिया।

जिसने उप प्रधानमंत्री पद को मंडित किया
जो राजनीतिक थे और रहे एक अधिवक्ता।

स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी और थे ये वक्ता
भारतीय गणराज्य के जो बने थे संस्थापक।

जो बने रहे पर्यंत तक सबसे बड़े विचारक
जिसने एक एकीकरण का सिद्धांत बताया।

जिसको हमारी जनता ने अक्षरशः अपनाया
जो जनजन के लिए सरदार पटेल कहलाया।

ये सरदार पटेल क्षमता का लोहा मनवाया
अंग्रेजों  का इन्ही ने जम के छक्के छुड़ाया।

आप सर  स्वतंत्रता के वीर योद्धा महापुरुष
तभी तो  बापू ने माना  आपको लौह पुरुष।

आप जैसे भारत माँ के वीर सपूत को नमन
आपकी जयंती पर आपको हृदय से वन्दन।

— अशोक पटेल”आशु”

*अशोक पटेल 'आशु'

व्याख्याता-हिंदी मेघा धमतरी (छ ग) M-9827874578