समाचार

मंजूषा श्रीवास्तव को महादेवी वर्मा सम्मान

दिनांक 13 नवंबर 2022
महिला रचनाकारों की प्रेरणास्रोत महान कवयित्री “महादेवी वर्मा की पुण्य स्मृति  में #अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा महिला कवयित्री सम्मेलन एवं रचनाकारों के “प्रोत्साहन हेतु संचालित “निशुल्क प्रकाशन योजना” के अंतर्गत मंच के संस्थापक / अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा संपादित एवं प्रकाशित “उत्तर प्रदेश कवयित्री विशेषांक” का लोकार्पण किया गया | जिसमें लखनऊ की कवयित्री मंजूषा श्रीवास्तव जी को महादेवी वर्मा कवयित्री सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही कई प्रदेशों से आयी कवयित्रियों को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया कवयित्रियों ने छायावादी कवयित्री  माँ वाणी की पुत्री महादेवी वर्मा को याद करते हुए अपनी रचनाओं से पूरे वांग्मय को सराबोर कर दिया |कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा |

*मंजूषा श्रीवास्तव

शिक्षा : एम. ए (हिन्दी) बी .एड पति : श्री लवलेश कुमार श्रीवास्तव साहित्यिक उपलब्धि : उड़ान (साझा संग्रह), संदल सुगंध (साझा काव्य संग्रह ), गज़ल गंगा (साझा संग्रह ) रेवान्त (त्रैमासिक पत्रिका) नवभारत टाइम्स , स्वतंत्र भारत , नवजीवन इत्यादि समाचार पत्रों में रचनाओं प्रकाशित पता : 12/75 इंदिरा नगर , लखनऊ (यू. पी ) पिन कोड - 226016