समाचार

काव्या की मासिक काव्यगोष्ठी

दिनांक 22 फरवरी,दिन मंगलवार की शाम शारदेय प्रकाशन व काव्या सतत साहित्य यात्रा के संयुक्त तत्वावधान में गोमतीनगर ,लखनऊ में मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष-सुधा सिंह,मुख्य अतिथि-रचना सरन(कोलकाता),विशिष्ट अतिथि-हेमलता शर्मा जी थीं।वाणी वंदना अपर्णा सिंह ने भोजपुरी भाषा में की।
तत्पश्चात संजना मिश्रा,वंदना गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव,कुलदीप ‘कलश’,राजीव वर्मा’वत्सल’, चंद्रशेखर वर्मा,बलवंत सिंह,विनीता मिश्रा,अलका प्रमोद,निवेदिताश्री ने काव्यपाठ किया।प्रगति,अपर्णा सिंह व कविता सिंह के भोजपुरी गीतों ने सबको झूमने पर विवश कर दिया।
हेमलता शर्मा,रचना सरन व सुधा सिंह जी के काव्यपाठ के बाद सभा विसर्जित हुई।
गोष्ठी का सफल संचालन निवेदिताश्री ने किया।
एक भव्य काव्यगोष्ठी हेतु सभी साहित्यकारों को आभार ज्ञापित करता है शारदेय प्रकाशन।