समाचार

संजय वर्मा “दृष्टि” को सम्मान

राष्ट्रीय तूलिका मंच द्वारा ” साहित्य श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान “
सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय तूलिका मंच द्वारा दिनांक 1  -2  -2023  को  उत्कृष्ट रचना हेतु  मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा “दृष्टि” को दैनिक साहित्य सृजन में  श्रेष्ठ सृजन हेतु “साहित्य श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान ” सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मान पत्र संस्था के  अध्यक्ष-डॉ राकेश सक्सेना ,उपाध्यक्ष -वंदना नामदेव राजे ,प्रभारी- सरिता बजाज गुलाटी द्वारा प्रदान किया जाकर यशस्वी जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा”दॄष्टि”को अब तक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 295 सम्मान प्राप्त है। 47 वर्षों से देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में निरन्तर रचनाएँ प्रकाशित होती है।साहित्य के निरन्तर प्रकाशन पर साहित्य उपलब्धि के रूप में योगदान देने हेतु संजय वर्मा “दृष्टि” का नाम वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है।
साहित्य संगम संस्थान {नई दिल्ली},बिहार इकाई द्वारा संजय वर्मा “दृष्टि” को सृजन श्री सम्मान

साहित्य संगम संस्थान {नई दिल्ली},बिहार इकाई द्वारा दिनांक 19-1- -2023 को प्रदत्त विषय “चन्द्रशेखर आजाद ” पर उत्कृष्ट  सृजन करने हेतु मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा “दृष्टि” को राष्ट्रीय अध्यक्ष -राजवीर  सिंह”मंत्र”, प्रांतीय  अध्यक्ष-सरोज शुक्ला ,पंचपरमेश्वरी -कुंकुम कुमारी द्धारा सृजन श्री  सम्मान से सम्मानित किया गया।

संजय वर्मा “दॄष्टि “को ‘”वागेश्वरी साहित्य सम्मान “

शब्द सागर हिंदी वैचारिक  टिहरी ,गढ़वाल, उत्तराखंड की ई पत्रिका में साहित्य ,समाज और संस्कृति के संपादक डॉ  गोविंद  कुमार धारीवाल द्धारा मनावर जिला धार म प्र के संजय वर्मा “दॄष्टि “को साहित्य सेवा सारस्वत साधना,उत्कृष्ट लेखन,हेतु वसन्त महोत्सव  विशेषांक  2023 में रचनात्मक सहयोग देने के लिए ‘”वागेश्वरी साहित्य सम्मान2023  “से सम्मानित करते हुए आपकी उपलब्धियों एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मान पत्र दिनांक 1 फरवरी 2023  को प्रदान किया गया |

कृष्ण राधिका सम्मान

शुभ संकल्प समूह इंदौर द्वारा आयोजितऑनलाइन काव्य संगोष्ठी में भाग लेकर प्रशंसनीय प्रस्तुति के लिए शुभ संकल्प पब्लिकेशन द्वारा कृष्ण/राधिका सम्मान से दिनांक 4फरवरी2023 को सम्मान पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारतीय हिंदी साहित्य मंच से सम्मान

सोशल मीडिया पर आयोजित भारतीय हिंदी साहित्य मंच अपना मंच द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचना जिंदगी हेतु मनावर जिला धार के संजय वर्मा”दृष्टि”को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा “दृष्टि” को अब तक 299 सम्मान पत्र राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त है।वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में इनका नाम तीन बार अलग अलग विद्या में दर्ज है।

श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान संजय वर्मा “दृष्टि” को

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली,चंडीगढ़ इकाई द्वारा दिनांक 21-2-2023 को प्रदत्त विषय ” तलाश” पर सर्वश्रेष्ठ सृजन करने हेतु मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा”दृष्टि”को राष्ट्रीय अध्यक्ष -राजवीर  सिंह”मंत्र”,कार्यकारी अध्यक्ष-कुमार मिथलेश सिंह मिलिंद,अध्यक्षा-रितु गुलाटी ऋतुम्भरा, अलंकरण कर्ता-प्रभात कुमार राजपूत द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही संस्थान ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संजय वर्मा “दृष्टि ” को अब तक 301 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।47 वर्षो से देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में निरंतर इनकी रचनाओं का प्रकाशन होता हो रहा है।इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच