समाचार

साहित्य दर्शन ई पत्रिका के फाल्गुन विशेषांक का विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि राकेश थावरिया सुप्रसिद्ध गीतकार रहे जिन्होंने पिंक सिटी जयपुर से साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02 अंक 37 फाल्गुन विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन  रात 9 बजे किया। मंचासीन अतिथियों में विशिष्ट अतिथि वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन प्रखर कविराज बकानी,कुलश्रेष्ठ शर्मा युवा कवि रहे। विशेष सानिध्य अतिथियों में युवा कवि साहित्यकार अरुण कुमार गर्ग कवयित्री डॉ. गीता दुबे रही।समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने की।
  फाल्गुन विशेषांक में देश के विभिन्न प्रान्तों के 20 रचनाकारों की श्रेष्ठ रचनाओं का चयन कर प्रकाशित की गई है। मल्टीकलर में यह विशेषांक बहुत सुन्दर रूप से अलंकृत किया है। अलंकरण का कार्य कुलश्रेष्ठ शर्मा ने किया जिनकी सभी रचनाकारों ने प्रशंसा की।
  समारोह में अतिथियों ने अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com