समाचार

रूपेश कुमार को मिला भारत रत्न अम्बेडकर कीर्ति सम्मान 2023

भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीम राव जी अम्बेडकर की 132 वीं जयंती के पावन अवसर पर चैनपुर, सीवान बिहार के शिक्षाविद,साहित्यकार, समाजसेवी,शोधार्थी रूपेश कुमार को आज दिनांक 14 अप्रेल,2023 को मिला राष्ट्रीय स्तर का “भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 मिला ।
रूपेश कुमार को इससे पहले अनेकों साहित्यिक, सामाजिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी चार काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी है एव लंदन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज है । यह सम्मान इन्हें राजस्थान के नागौर जिले की जायल तहसील के तरनाऊ गाँव में भारत भूषण संत डॉ. नांकदास जी महाराज के सानिध्य में प्रदान किया गया ।
इस कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सी.आर.चौधरी जी, पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री प्राप्त हिम्मतराम जी,लंदन से पधारी श्रीमती डॉ .परीन सोमानी जी ,कबीर मगहर धाम काशी के  महन्त पीठाधीश्वर 1008 श्री विचार दास जी महाराज जी ,हरिनारायण जी,तरनाऊ के सरपंच साहब शैतान सिह जी,पद्मश्री श्री भूपेंद्र जी, जायल के पूर्व प्रधान श्री राजेश जी सांगवा,राष्ट्रीय लेखक डॉ. अभिषेक जी  , विनोद जी जैसे प्रबुद्ध महानुभावों की उपस्थिति रही।
इस सम्मान समारोह में देश के प्रतिष्ठित कवियों, साहित्यकारों, कलाकारों  , मानवता के पुजारियों व समाज सेवा के लिए श्रेष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाले 132 विद्वजनों का चयन करके  भारत रत्न अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 ” प्रदान किया गया है।इस कार्यक्रम में संत नांकदास जी द्वारा बाबा साहब के विचारों पर चलने की प्रेरणा दी गई साथ ही  शांति,स्वतंत्रता,समानता व भ्रातत्व भावना का संदेश प्रेषित किया गया।

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com