कविता

ज्ञान के ज्योति पुंज

भगवान बुद्ध, ज्ञान के तपोभूमि थे,
जो शांति के सन्देश सबको देते थे,
उनकी ज्ञान ज्योति ने अनेकों को जगाया ,
अहिंसा के द्वार से सच्चाई का उपदेश देते थे,
अन्याय और अस्तित्व के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी थी।

उन्होंने दुनिया को सिखाया सुख से ऊपर शांति है,
जो धन, शक्ति और सुख से बढ़कर है,
उन्होंने बताया कि भावनाओं,
कर्म की शक्ति बहुत बड़ी होती है,
जो हमारे दिल को विश्वास का महत्व बताती है।

उनके जीवन और शिक्षाओं से हमें,
शांति की ओर जाने का संदेश मिलता है,
उन्होंने बताया कि समझदारी और सहनशीलता,
हमारे जीवन के दो महत्वपूर्ण अंग हैं,
जो हमें बड़े-बड़े समस्याओं से निपटने में मदद करते हैं।

भगवान बुद्ध ने अपनी जीवन और शिक्षाओं से,
दुनिया को सुधारने का संदेश दिया,
उनके उपदेश आध्यात्मिक विश्वास की ओर ले जाती हैं
जो हमें शांति, समृद्धि और सही दिशा में,
हमे आगे बढ़ने के लिए मदद करते हैं।

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com