मुक्तक/दोहा

पूजा

पूजा करने से मिले ,मन को इक विश्वास ,
भला करेंगे राम जी ,जागे मन में आस।
—
उलझन हो मन में अगर ,पूजा करो जरूर ,
कट के सारी उलझने ,हो जाएंगी दूर।
—
नियमित पूजा कीजिये ,रख मन में विश्वास ,
खुशियों के संसार का ,होगा घर में वास।
—
मात पिता की जो करे ,पूजा नित संतान ,
उनके जीवन में दिखा ,कभी नहीं व्यवधान।
—
पूजा करना मीत जी ,भजन गीत के साथ ,
संकट में प्रभु राम जी ,ना छोड़ेंगे हाथ।
— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328