गीत/नवगीत

किसने किसका साथ निभाया

किसने किसका साथ निभाया,
मछली ही जाल में आई,
पानी कभी नहीं आया
रात भर दिल जला कर शमा
रोशनी बिखेरती रही।
दिन निकला रौशनी हुई,
दिया नज़र नहीं आया,
किसने किसका साथ निभाया,
रात दिन करके मेहनत
मज़दूरों ने ‘ताजमहल’ बनाया
ईनाम में अपना हाथ कटवाया
किसने किसका साथ निभाया,
माँ ने चार चार बच्चों को ,
पाला , पोसा , खिलाया पिलाया।
पर बूढ़ी माँ को एक भी बेटा ,
पास ना रख पाया
किसने किसका साथ निभाया,
सच्चे तन मन से जिसने
प्रभु चरणों में ध्यान लगाया
प्रभु की उसपर हुई अपार कृपा
उसने जीवन में हर सुख पाया
प्रभु ने भक्तो का साथ निभाया
— जय प्रकाश भाटिया

जय प्रकाश भाटिया

जय प्रकाश भाटिया जन्म दिन --१४/२/१९४९, टेक्सटाइल इंजीनियर , प्राइवेट कम्पनी में जनरल मेनेजर मो. 9855022670, 9855047845