कविता

महापुरुष जयंती चालीसा

महपुरुषों को जानिए,भारत देश महान।
पुण्य जनम सुमिरण करें,राखें तारिख ध्यान।।
जनवरी एक बड़ सुखदाई ।
नये साल का स्वागत भाई।।1
जनम विवेका बारह आता।
युवा दिवस सब देश मनाता।।2
चौदह मकर संक्राति आये।
तिलगुड़ मीठा घर घर खायें।। 3
तेइस को नेताजी आते।
चौबिस बेटी दिवस मनाते।।4
छब्बिस को गणतंत्र मनाओ।
देश प्रेम झंडा फहराओ।।5
तीसा को जयशंकर आते।
शहीद दिवस पे मौन कराते।।6
दयानंद फर बारह आये।
आर्य समाजा नींव धराये।।7
इक्किस को है जनम निराला।
पूजे शारद बालक शाला।।8
विज्ञाना अट्ठाइस आई।
करे प्रयोगा पा सच्चाई।।9
आठ मार्च महिला दिन भाई।
मातृ शक्ति भी जग में छाई।।10
तेईस मार्च शहीद कहाई।
भगत राज सुख फंद चढ़ाई।।11
छब्बिस को महदेवी आती।
विरह प्रेम के गीत सुनाती।।12
अप्रेल चौदह भीमा आये।
मानवता का पाठ पढ़ाये।।13
एक मई मजदूर मनाते।
तीन मई को प्रेस कहाते।14
नौ मई को राणा जी आते।
पंत बीस को जनम मनाये।।15
सात मई रवि गुरुवर आते।
अहिल्या को इकतिस मनाते।।16
योग दिवस दो जून  कहाये।
पर्यावरण पांच को आये।।17
पुण्य अठारह झांसी रानी।
नौ को बिरसा पुण्य कहानी।।18
चार जुलाई पुण्य विवेका।
तेइस शेखर चन्द विशेषा।।19
प्रेमचंद इकतिस को आये।
उपन्यास सम्राट कहाये।।20
तीन अगस्ता मैथिल भाई।
राष्ट्र कवि की उपमा पाई।।21
तुलसी भी इस महिना आते।
रामचरित सी कथा सुनाते।।22
पंद्रह स्वतंत्र दिवस मनाते।
बंटे मिठाई गीत सुनाते।।23
सोलह तिथि को अटल बिदाई।।
साहित्य  राजनीति  गहराई।।24
तीस अगस्त खेल मनाते।
ध्यानचंद हाकी गुण गाते।।25
पांच सितंबर राधा आते।
बच्चे शिक्षक दिवस मनाते।।26
ग्यारह विवेकानंद विचारी।
महदेवी भी स्वर्ग सिधारी।।27
चौदह हिन्दी दिवस मनाते।
निबंध कहानी चित्र बनाते।।28
पच्चिस को भये दीनदयाला।
अंत्योदय का सोच निराला।।29
अट्ठाइस को भगत निराले।
देश भक्त साहस मतवाले।।30
दो अक्टू को गांधी लाला।
पंद्रह को अब्दुल कलामा।।31
इकतिस इन्दिरा स्वर्ग सिधाई।
पटेल वल्लभ जनम मनाई।।32
एक नवम्बर मध्यप्रदेशा।
भारत का दिल राज विशेषा।।33
चौदह बालक दिवस मनाते।
जन्में नेहरु चाचा भाते।।34
उन्निस इंदिरा झांसी रानी।
दोनों की है अकथ कहानी।।35
छब्बिस को संविधान मनाते।
नियमावलि का पाठ पढ़ाते।।36
तीन दिसम दिव्यांग मनाये।
राजेन्द महा जनम कहाये।।37
बाइस को रामानुज आई।
गणित दिवस मनाओ भाई।।38
पच्चिस दिस को अटल बिहारी।
क्रिसमस डे मनता जग भारी।।39
इकतिस अंतिम साल कहाई।
केलेंडर अब बदलो भाई।।40
बच्चों के हित में लिखा,सब तिथियों का ज्ञान।
भूल चूक सुधार लेय,कहत हैं कवि मसान।।
— डॉ. दशरथ मसानिया

डॉ. दशरथ कुमार गवली 'मसानिया'

व्याख्याता (संस्कृत) *संस्था* :शा.उत्कृष्टउ.मा.वि आगर, जि. आगर-मालवा *शिक्षा :* एम.ए.(संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी), पीएच.डी. *व्या.शिक्षा* बी.एड.,अनुस्थापन पाठ्य.सीसीआरटी, दिल्ली : *प्रशिक्षक* : सन् 1997 से जिला एवं राज्यस्तरीय शिक्षक प्रशिक्षक *आकाशवाणी* : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से सन् 2006 से समय-समय पर साहित्यिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित प्रकाशन : राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रिय इलेक्ट्रानिक तथा प्रिंटिंग पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशन *सम्पादन* : ग्वाल महिमा (14 वर्ष), मुक्त अधर के गान, *क्र नाम पुस्तक प्रकाशन वर्ष* *1* . बैजनाथ महिमा ( ऐतिहासिक शोध) 2000 *2* .मेक इंग्लिश इजि़यर ( अंग्रेजी शोध नवाचार)2005 *3* .मालवी केवातां ( कहावत संग्रह) 2005 *4* . हमारे प्रेरणा स्रोत (जीवनी संग्रह) 2006 *5* . कबीर भजनामृत (मालवी लोक भजन) 2006 *6* . भाषा सूत्र (संस्कृत व्याकरण सार) 2009 *7* . अंग्रेजी चालीसा (गीतिकाव्य) 2011 *8* . व्याकरण पच्चीसा ( व्याकरण नवाचार) 2011 *9* . बेटी चिरैया (काव्य संग्रह) 2012 *10.* थाने बेटी मारी पेट में (काव्य संग्रह) 2013 *11.* बेटियों ने शंख बजाया(लघुकथा संग्रह) 2014 *12.* बाईस दिस को गणित दिन (गणित नवाचार) 2014 *13.* हिन्दी शतक (हिन्दी शिक्षण) 2014 *14* . हिन्दी त्रिवेणी (हिन्दी शिक्षण) 2015 *15* . बेटी बुधिया मर गई (काव्य संग्रह) 2015 *16* .कहत हैं कवि मसान (काव्य संग्रह) 2016 *17* .हिन्दी दोहावली (हिन्दी शिक्षण) *18.* गणित ज्ञान को गाइये (गायन नवाचार) 2017 *19.* हिन्दी के पांच अध्याय (हिन्दी शिक्षण) 2019 *20* .चालीसा गायन नवाचार (काव्य संग्रह) 2021 *अप्रकाशित* : मालवी एवं ब्रज लोकगीतों में कृष्ण कथा-2004(पी-एच.डी.शोधग्रंथ) *सम्मान* : म.प्र.शासन द्वारा आचार्य सम्मान-2007 तथा राज्यपाल पुरस्कार -2019 देश भर में 100 से अधिक सम्मान *दायित्व* : अध्यक्ष, कबीर कलासाहित्य समिति, आगर (रजि.) *सम्पर्क* : 123, गवलीपुरा, आगर, जिला-आगर मालवा (म.प्र.) M-9424001406