हाइकु/सेदोका

पेडो़ं पर चंद हायकू

(१) कटते पेड़
राहगीर हैरान
छांव अभाव

(२)पक्षी तलाशे
तरुवर की छांव
गर्मी के मारे

(३) जंगल कटे
मानव मनमानी
पर्यावरण

(४) पेड़ की छांव
मानो पिता का साया
वरदहस्त

(५) पेड़ की डाल
सावन मेे झूलने
मधुर यादें

(६) पीपल पूजो
बैसाख महिने में
धर्म महिमा

(७) तुलसी पूजो
कार्तिक महिने में
धर्म महिमा

(८) केला पूजन
वृहस्पतिवार को
सांई का दिन

(९) वन में खाना
श्रावन सोमवार
प्रकृति प्रेम

(१०) धर्म सिखाये
प्रकृति पेड़ प्रेम
पूजा बहाना

— गीता पुरोहित

गीता पुरोहित

शिक्षा - हिंदी में एम् ए. तथा पत्रकारिता में डिप्लोमा. सूचना एवं पब्लिक रिलेशन ऑफिस से अवकाशप्राप्त,