समाचार

डॉ गुलाब चंद पटेल नेपाल से सम्मानित

नेपाल में  ऐतिहासिक विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ है। नेपाल की पवित्र भूमि शक्तिपीठ बागेश्वरी धाम नेपालगंज में दो दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। नेपाल भारत के बीच साहित्यिक पर्यटन के विकास, देवनागरी लिपी के सरंक्षण, नेपाल में हिंदी भाषा तथा साहित्य के प्रचार प्रसार, साहित्य, शिक्षा तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने तथा नेपाल भारत बीच साहित्यिक, सांस्कृतिक सम्बंध को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 2 दिवसीय विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्री संस्थापक आनन्द गिरि मायालु ने गांधी नगर गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार, समाज सेवी राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्थान चेरी ट्रेवल ट्रस्ट, भारत माता अभिनंदन संगठन हरियाणा के गुजरात अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुरुकुल गौ शाला अनुसंधान संस्थान भारत के गुजरात अध्यक्ष, ऊमिया गौ शाला गुरुकुल गांधी नगर गुजरात के अध्यक्ष, राष्ट्रभाषा हिंदी साहित्य परिषद अहमदाबाद के कार्यकारिणी सदस्य, कवि निराला साहित्य अकादमी नागदा जंक्शन मध्य प्रदेश के गुजरात अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल जी को “विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2023” से मोमेंटो, अंग वस्त्र और मेडल से सम्मानित किया गया है.
इनके अलावा गुजरात के पत्रकार, समाज सेवी लोक स्मृति न्यूज पत्रिका के संपादक श्री डॉ कीर्ति भाई देसाई जी को भी विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर स्पॉन्सरशिप प्रतिभाओं के रूप में 5 वर्ष के लिए ब्रांड एम्बेसडर पद पर डॉ गुलाब चंद पटेल जी और डॉ कीर्ति भाई देसाई की नियुक्ति प्रदान की गई है
कवि आनंद गिरी मायालू ने   सभी के सहयोग से नेपाल भारत को साहित्य का एक संयुक्त मंच प्रदान करना चाहता है। नेपाल में हिंदी का प्रयोग युगों से होता आया है, हिंदी विश्व की सबसे सरल और मीठी भाषा है। हमारी संस्था नेपाल में नेपाली मूल को लोगों को आनलाइन माध्यम से हिंदी भाषा सिखाने की योजना में है। साथ ही हिंदी की पत्रिका प्रकाशन की योजना है। समारोह सफल रहा है इसकी सफलता का श्रेय आप सभी के साथ सहयोग को जाता है। इन्हें आशा है की आने वाले समय में भी आप सभी के साथ सहयोग से आगामी दिन में भी इसी तरह के आयोजन संचालन होते रहेंगे।
डॉ गुलाब चंद पटेल जी और डॉ कीर्ति भाई देसाई जी को खम्भोंलज साहित्य सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश वाणीया जी ने अभिनंदन प्रदान किया है
— डॉ गुलाब चंद पटेल 

गुलाब चन्द पटेल

अनुवादक लेखक कवि व्यसन मुक्ति अभियान प्रणेता गुलाबचन्द पटेल गांधीनगर मो,9904480753 वेब. vysanmukti.webnode.com ईमेल patelgulabchand19@gmail.com