कुण्डली/छंद

प्यारी हरियाली

हरियाली रच बस गई ,सावन में हर ओर ,
बरखा आई झूम के ,पवन मचाए शोर ,
पवन मचाए शोर ,मेघजी गरजें भारी ,
झींगुरजी की तान ,सुन रही दुनिया सारी ,
बाग हुए गुलजार ,हंस रहा बूढ़ा माली ,
नदियां करें निनाद,देख प्यारी हरियाली।

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328