बाल कहानीबाल साहित्य

दोस्ती का कर्ज

रामपुर में अमर नाम का एक सीधा-सादा, होनहार लड़का रहता था। एक दिन विद्यालय से लौटते समय रास्ते में उसने देखा कि कुछ बच्चे एक बंदर के पीछे पड़े हैं। उसे चिढा रहे हैं। कोई उसे पत्थर से मार रहा है, तो कोई डंडे से। अमर को यह अच्छा नहीं लगा। उसने बच्चों को समझाया कि वे लोग बंदर को न छेड़ें, पर बच्चे मानने की बजाय अमर से ही झगड़ने लगे। लेकिन अमर भी ताकत व फूर्ती में किसी से कम नहीं था। उसने लड़कोें को मार भगाया और घायल बंदर को घर लाकर उसकी मरहम पट्टी करायी।
दिन बीतते देर नहीं लगतीं। अब वह बंदर पूरी तरह से पालतु बन गया था। अमर ने उसका नाम बजरंगी रखा। कुछ ही दिनों में अमर और बजरंगी में गहरी दोस्त हो गयी। अमर अपना अधिकांश समय बजरंगी के साथ बिताता। दोनो एक साथ खेलते। रात को जब अमर अपनी चारपाई पर सो जाता, तो बजरंगी भी चारपाई के नीचे सो जाता। बजरंगी बहुत ही कम सोता था। एक तरह से वह घर का पहरेदार बन गया था। आँगन में अकसर टहलता रहता।
एक रात जब सब लोग सो गये तो ‘‘ठक-ठक’’ की आवाज से बजरंगी के कान खडे़ हो गये। वह खतरे की आशंका जान छत पर लटक रहे पंखे पर चढ़ गया। कुछ समय बाद उसने देखा कि दीवार फाँंदकर एक चोर घर में घुस आया है। चोर के दीवार फाँदने की आवाज से अमर की आँख खुल गयी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा ‘‘चोर-चोर’’। चोर ने लपक कर अमर का मुँह बंद कर दिया और बन्दुक की नाल उसके कान से लगाकर कहा- ‘‘खबरदार ! मुँह से एक भी आवाज निकली तो बंदुक की छः की छः गोलियाँ तुम्हारे सिर में होंगी।’’
बजरंगी ने यह देखा तो उसका कलेजा मुँह को आ गया। हाय ! क्या उसकी आँखों के सामने ही उसके दोस्त को मार दिया जाएगा। उस दोस्त को जिसने कभी उसे दुष्ट बच्चों के हाथों मरने से बचाया था। नहीं, बजरंगी के जीतेे-जी उसके दोस्त का बाल भी बाँका नहीं होगा। चाहे इसके लिए उसे अपनी जान ही क्यों ने गंवानी पडे़। दोस्ती का कर्ज उतारने का समय आ गया है।‘‘ बजरंगी ने सोचा। उसने सोच लिया था कि उसे क्या करना है।
वह पंखे से बिजली की फूर्ती से कूदा। चोर इस अचानक हुए आक्रमण को समझ न सका और बंदूक की छः की छः गोलियाँ बंदर के पेट में मार दी। उसके मुँह से उफ्फ तक न निकली। उसकी बेजान शरीर अब भी चोर को जकडे़ हुए थी। बंदुक चलने की आवाज सुन कर अमर के माता-पिता  और पड़ोसी भी जाग गए। पड़ोसियों ने चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
अमर बजरंगी की ओर झपटा। बजरंगी की लाश को अमर गोद में उठाकर सहलाने लगा। अमर की आँखों में आँसू थे, परंतु बजरंगी की आँखों में चमक थी। उसने अपनी दोस्ती का कर्ज चुका दिया था।
— डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888