मुक्तक/दोहा

मुक्तक

भारत लिखना भारत कहना, भारत का गुणगान हो,

ख़त्म हुआ अंग्रेजों का दौर, बस भारत का मान हो।

भारत ही है विश्व फलक पर, विश्व गुरू पहचान है,

इंडिया की हुई बात पुरानी, अब भारत का सम्मान हो।

हो संशोधन संविधान में, इंडिया शब्द हटाया जाये,

भारत को अखंड भारत, नाम से ही पहचाना जाये।

पाक बंगला अफ़ग़ानिस्तान, भूटान पुनः मिलाकर,

ब्रह्माण्ड में भारत का, परचम फिर फहराया जाये।

— अ. कीर्तिवर्द्धन