समाचार

साहित्य दर्शन ई पत्रिका के दीपावली विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका द्वारा आयोजित ऑनलाइन विमोचन समारोह गुरुवार को सम्पन्न हुआ।

  ऑनलाइन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी के महामंत्री अरुण कुमार गर्ग रहे जिन्होंने साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02 अंक 42 दीपावली विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन किया।समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी ने की।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि नवीन श्रीवास्तव सुप्रसिद्ध गीतकार राकेश थावरिया ,विशेष सानिध्य अतिथि वीर रस के ख्यातिनाम कवि राजेन्द्र आचार्य राजन बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा कवयित्री आकांक्षा राठौर रही।

  इस विशेषांक में दीपावली पर आधारित 18 रचनाकारों की श्रेष्ठ काव्य रचनाएँ प्रकाशित की गई।ज्योति पर्व दीपावली का यह विशेष अंक अंधकार पर प्रकाश की जीत को याद दिलाता है।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण गर्ग ने विशेषांक के मल्टीकलर पेज के अलंकरण की सराहना की।

  समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेश पुरोहित ने कहा कि दीपावली एकता भाईचारे का त्योहार है। यह तिमिर पर आलोक की विजय का पर्व है।उन्होंने रचनाकारों को रचनात्मक सहयोग करते रहने की बात कही।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com