बाल कविता

चिड़िया रानी 

चिड़िया रानी -चिड़िया रानी 

आओ बैठो 

दाना चुगलों, पी लो पानी ।

चिड़िया रानी…

चीं – चीं, चूं – चूं हरदम करती 

तिनका- तिनका जोड़ -तोड़ 

सुंदर नीड़ बनाती ।

चिड़िया रानी- चिड़िया रानी 

आओ बैठो 

हमें सुनाओ कहानी ।

चिड़िया रानी…

नित परिश्रम करना सिखलाती 

आंधी- तूफानों से लड़ 

हिम्मत की शिक्षा दे देती ।

चिड़िया रानी- चिड़िया रानी 

आओ बैठो 

दाना चुगलों, पी लो पानी ।

चिड़िया रानी…

— मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111