कथा साहित्यलघुकथा

जनहितकारी कार्य

जनहितकारी कार्य

“माननीय मंत्री जी, राज्य के गाँवों में पेयजल की गंभीर समस्या है। कई गाँव में तो हालात ये है कि महिलाओं को डेढ़ से दो किलोमीटर दूर तक चलकर पानी लाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि आपकी सरकार  हर गाँव में महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने की बजाय उसी राशि से हैंडपंप खुदवाए।” पत्रकार ने सुझाया।
“देखिए पत्रकार महोदय, आप यूँ अनर्गल प्रलाप मत करिए। जनता द्वारा भारी बहुमत से चुनी गई हमारी लोकप्रिय सरकार ने बहुत ही सोच-समझकर महापुरुषों की प्रतिमाएँ स्थापित करने का जन हितकारी निर्णय लिया है।” मंत्री जी बोले।
“प्रतिमा स्थापित करना और वह भी जनहितकारी कार्य, जबकि यहाँ कि… ” पत्रकार ने आश्चर्य प्रकट किया।
“आ गए न अपनी औकात पर। आपको पता भी है हम जिन महापुरुषों की प्रतिमाएँ स्थापित कर रहे हैं, उन्होंने अपनी पार्टी और समाज के लिए कितनी बड़ी कुर्बानी दी थी। उनकी कुर्बानी और जीवन-संघर्ष से हमारे ग्रामवासी प्रेरणा लेकर अपना जीवन सार्थक करेंगे।” मंत्रीजी बोले।
“लेकिन जनता के लिए कम से कम पेयजल की व्यवस्था करना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी होती है….” पत्रकार ने बोलना चाहा।
“बस्स… बहुत हो गया आपसे डिबेट। आपको जो कुछ भी कहना-समझाना है, उसके लिए हमारे बंगले में आइए। मिल-बैठकर बात कर लेंगे। यहाँ पब्लिक प्लेस में ज्यादा डिबेट ठीक नहीं। बहुत से और भी काम हैं यहाँ।” नेताजी ने चर्चा बंद करने के लिहाज से कहा।
बंगले में आने का न्योता पाकर पत्रकार महोदय का दिल बाग-बाग हो रहा था।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888