कथा साहित्यलघुकथा

पौधरोपण

पौधरोपण

“क्या बात है दद्दू, आप कुछ उदास लग रहे हैं ? कहीं जलन तो नहीं हो रही है न आपको ?” लगभग दो घंटे पहले रोपे गये नन्हे पौधे ने बाजू में खड़े विशाल बरगद के पेड़ से व्यंग्यात्मक लहजे में कहा।
“जलन ? कैसी जलन नन्हे ?” बूढ़े बरगद ने प्यार से पूछा।
“यही कि आज कई व्ही.आई.पी. स्त्री-पुरूष आकर यहाँ बड़े शौक से पौधरोपण किए। ढेर सारी फोटोग्राफी की। खाद-पानी डाले, पर किसी ने आपकी ओर देखा तक नहीं।” नन्हा पौधा बोला।
“मेरे लिए ये कई नई बात नहीं है नन्हे। ऐसा दृश्य इधर लगभग हर साल होता है। यहाँ व्ही.आई.पी. लोग आते हैं, पौधरोपण करते हैं, खूब सारे सेल्फी-वेल्फी लेते हैं। सोसल मीडिया में जमकर शेयर करते हैं और न्यूज चैनल और अखबारों में भी खूब प्रचार-प्रसार करते हैं, पर बाद में पौधों की पूछ-परख शायद ही करते हैं। भले ही ये लोग लंबे-चौड़े संकल्प लें, पर अमल शायद ही….” कहते हुए बूढ़े बरगद की आँखों में आँसू आ गए।
“तो क्या ये लोग अब दुबारा इधर का रूख नहीं करेंगे ?” नन्हे पौधे ने रुँआसे गले से पूछा।
“काश ! करें कोई। वैसे विगत वर्षों में ऐसा किए होते तो, आज इधर घना जंगल हो चुका होता।” बरगद ने अपने अनुभव का सार निचोड़ कर उसके सामने रख दिया।
“फिर आप कैसे ?” नन्हे पौधे ने जिज्ञासावश पूछ लिया।
“किस्मत से बच गया मैं। बरसात के महीनों में रोपा गया था। फिर एक सनकी किसान की दया-दृष्टि भी रही, जो यहीं आकर बैठा करता था।”
“काश ! मुझे भी कोई ऐसा भलामानुष मिल जाए।” नन्हा पौधा आसमान की ओर देखते हुए बोला।
-डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायगढ़, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888