कविता

बसन्त ऋतु

नई उमंग से सराबोर,
मदहोश करती सबको सब ओर,
नवीन जोश और उत्साह से,
सम्पन्न हुआ है भोर,
यही कहलाता है बसन्त ऋतु का,
सबसे खूबसूरत उपहार,
जिसके लिए हों रहा है होड़।

खुशनुमा माहौल है,
सबमें अपनत्व और प्यार का,
उद्गम लगता है,
सब जगह खुशियों का माहौल है।
यह रंगीनियां लातीं है,
उमंग से सराबोर कर जाती है।

आनन्द और प्रसन्नता,
इसके श्रंगार है,
खुशियां समेटने में इसकी,
अहमियत नहीं दिखता कहीं तकरार है।
अपने हिस्से में,
खुशियां और सुकून देने वाली,
ताकत बनकर इतरातीं है।
अपार संभावनाएं ख़ुद व खुद दें जाती है।

सपनों को साकार करने में,
सबसे पहले आ खड़ी हो जाती है।
मजबूती से आगे बढ़ाने में,
सबसे पहले साथी बनकर,
हाथ बढ़ाती है।
यही कारण है कि यह,
सबमें खुशियां बिखेरा करतीं हैं।
अपने हिस्से पर सबको अधिकार,
दे जाने में आगे रहते हुए,
खुशियां और सुकून दे जाती है।

बसन्त ऋतु हम-सब के लिए हमेशा,
उत्सव सी महफ़िल में समेटे हुए,
खुशियां और प्यार से,
लबालब भर देती है ।
आनंदित रहने वाले शखिसियत को,
आनन्द की वास्तविक अनुभूति होती है।

डॉ० अशोक , पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com