कथा साहित्यलघुकथा

जिंदा होने का सबूत

जिंदा होने का सबूत

“नमस्ते मैनेजर साहब।”
“नमस्ते अंकल जी। कैसे हैं आप ?”
“बढ़िया हूँ बेटा।”
“कैसे आना हुआ आज अंकल जी ?”
“बेटा, जीवित होने का प्रमाण देने आया हूँ।”
“ठीक है अंकल जी। लाइए जीवन प्रमाण-पत्र दे दीजिए।”
“प्रमाण-पत्र ? हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े-लिखे को फारसी क्या ? मैं खुद खड़ा हूँ आपके सामने। इससे बड़ा और प्रमाण क्या हो सकता है ?”
“देखिए अंकल जी, ऑफिसियल कामकाज ऐसे नहीं होते. पेंशन पाने के लिए आपको जीवन प्रमाण-पत्र किसी भी एक बड़े अधिकारी से सत्यापित कराके जमा कराना पड़ेगा।”
“क्यों भई ? पिछले 9 साल से मैं आपके बैंक में लगातार आ रहा हूँ। आप ही क्यों, इस बैंक के लगभग सभी लोग मुझे पहचानते हैं। आप स्वयं एक बड़े अधिकारी हैं। फिर…”
“देखिए अंकल जी, आप हम लोगों के पर्सनल रिलेशनशिप को ऑफिसियल रिलेशनशिप से मत जोड़िए.”
“फिर क्या करूँ मैं ? आप ही बताइए.”
“आप अपना जीवन प्रमाण-पत्र किसी उच्च अधिकारी या जन प्रतिनिधि से सत्यापित करवा कर जमा कर दीजिए।”
वे सोचने लगे कि यह कैसी विडम्बना है, जिस बैंक के लगभग सभी अधिकारी-कर्मचारी उसे पिछले नौ साल से उनको जानते और मानते हैं, उनके सामने साक्षात खड़ा होना कोई मायने नहीं रखता. उसे जीवित होने का प्रूफ देने के लिए प्रमाण-पत्र देने पड़ेंगे।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888