कथा साहित्यलघुकथा

संकल्प

संकल्प

“ठीक है वर्माजी, आपकी ज्वाईनिंग की सारी औपचारिकताएँ पूरी हो गई हैं। मैं इसे डी.ई.ओ. को फारवर्ड कर दूँगा। आप चाहें, तो आज ही क्लास ले सकते हैं या फिर घर जाकर आराम कर सकते हैं। कल से ड्यूटी शुरू कर सकते हैं।” प्राचार्य जी ने नवनियुक्त शिक्षक वर्माजी से कहा।
“सर, आपकी अनुमति हो, तो मैं आज से ही क्लास लेना चाहूँगा।” वर्माजी ने विनम्रतापूर्वक आग्रह किया।
“व्हाई नॉट। ये तो खुशी की बात है। शुभस्य शीघ्रम…।” प्राचार्य जी प्रसन्नता से बोले।
“सर, आपसे एक और रिक्वेस्ट है। आज मैं घर से अपने साथ एक पौधा भी लेकर आया हूँ। इसे मैं इस स्कूल प्राँगण में लगाना चाहता हूँ।” वर्माजी ने कहा।
“बिलकुल लगाइए। परंतु मैंने ऐसे कई पौधरोपण देखे हैं, जहाँ समुचित देखरेख के अभाव में हफ्ता-पंद्रह दिन बाद सब कुछ पूर्ववत हो जाता है।” प्राचार्य जी ने आशंका बताई।
“सर, आप निश्चिंत रहिए। जब तक मेरी पोस्टिंग इस स्कूल में रहेगी, मैं स्वयं इसकी देखभाल करूँगा। मैं इस विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी उनके नाम के साथ पट्टी लगाकर पौधरोपण कराने की कोशिश करूँगा। कुछ साल बाद आप स्वयं देखिएगा इस विद्यालय की कैसे कायापलट होगी।” वर्माजी अपनी ही रौ में बोले जा रहे थे।
प्राचार्य महोदय ने अपनी कुर्सी से उठकर उन्हें गले से लगा लिया। वर्माजी की आँखों में पल रहे विद्यालय की झलक उन्हें स्पष्ट दिख रही थी।

  • डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
    रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888