कथा साहित्यलघुकथा

मायका

मायका

“सुनो जी, मैं सोच रही थी कि इस बार क्यों न हम लोग हम रक्षाबंधन की बजाय पापा की बरसी पर भारत जाएं।” नेहा अपने पति रमेश से बोली।
“देखो नेहा, तुम तो जानती ही हो कि पापा जब तक हमारे बीच रहे, वे हमेशा कहते रहे कि हमारे बाद रुचि के पापा-मम्मी रमेश और नेहा ही होंगे। हम अमेरिका में हैं, तो क्या हुआ हमारी रगों में भारतीय संस्कृति बह रही है। मैं नहीं चाहता कि रुचि को लगे कि पापा के बाद उसका मायका नहीं रहा। मैंने अपनी मम्मी और तुम्हारे भैया को बता दिया है कि हम इस बार राखी पर आ रहे हैं। मम्मी ने भी कहा है कि पापा की बरसी पर भले मत आना, पर राखी में जरूर आना।” रमेश बोला।
“मैं सोच रही हूं कि क्यों न मम्मी जी को हम यहीं बुला लें। पापा के बाद वे वहां अकेली-सी हो गई हैं। यहां रहेंगी तो हम उनकी ओर से निश्चिंत रहेंगे। बच्चों के साथ उनका मन लगा रहेगा। बच्चों को भी अच्छा लगेगा।” नेहा बोली।
“हां, पर मां वहां गांव की खेती किसानी छोड़ कर शायद ही यहां आए।” रमेश ने आशंका जताई।
“आप मम्मी जी से बात तो करके देखिए। गांव की खेती किसानी की जिम्मेदारी रुचि और दामाद जी को सौंपी जा सकती है। ईश्वर की कृपा से हमें तो कोई कमी है नहीं। सो खेती-बाड़ी से जो भी आय होगी, वह रुचि और दामाद जी की होगी। वैसे भी मां जी के लिए जैसे आप हैं, वैसे ही रुचि भी है।” नेहा बोली।
“हां, बात तो तुम्हारी सही है। अभी बात करता हूं मां से।” अब वह अपनी मां को काल करने लगा।

डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888