कविता

कविता – उपहार

तोहफा कहें या भेंट,
ज़िन्दगी की उफ़ान बढ़ाती है।
खतरों से खेलने की,
अदा हमें बताने की,
हरेक क्षण,
उत्सुकता भरपूर दे जाती है।
यह एक पुरस्कार का अलग रंग है,
तन-मन को,
खुशियां दे जाती है।
हरेक क्षण लोगों को,
मजबूरियां से,
अवगत कराती है।

यही खुशियां पलतीं है,
सजतीं और संवरती है।
यह एक सुखद अहसास है,
मन को अन्दर तक,
सर्वदा मन को शीतल करके,
मन को शांति देने का,
करतीं भरपूर प्रयास है।

इनाम और दान पाते हैं लोग,
इनके हैं भिन्न-भिन्न नाम।
खुशियों से भर कर,
मन को सुकून से रहने का कृत्य है इनका,
इस कारण पाते हैं प्रणाम।

समर्पण मेहनत जोश का,
यह है एक सौभाग्य।
इसके सानिध्य में सफलता शिखर पर रहकर,
दूर कर देता है दुर्भाग्य।

यही प्रतिभा को,
मिलता है सम्मान।
सुख-समृद्धि और उत्साह से,
भरपूर देती है खुशियां,
नहीं देता है अभिमान।

भावनाओं को ठेस न पहुंचे,
यही है इसके संस्कार।
उम्मीदों पर खरा उतरना,
सब करते हैं मेहनत,
देती है सुखद संसार।

नवीन प्रयास किया जाता है,
उपहार है एक सौभाग्य,
इसके बदले यह दिलाता है एक स्थान।
इस कारण से समय -समय पर,
हरेक क्षण लोगों को, समझाने में,
सफल हो जातें हैं हरेक इंसान।

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com