मुक्तक/दोहा

ताकत

ताकत से होती नहीं, कभी जीत या हार ,
मगर हौसले के बिना , ताकत है बेकार।

अक्कल के आधीन है , हरदम ताकत यार,
ताकत लाठी में नहीं , होत कभी सरकार।

ताकत हरदम ही रहा , बुद्धिमान का दास ,
लाठी जिसके हाथ थी , भैंस उसी के पास।

समय अगर अच्छा रहे ,किस्मत भी हो साथ,
ताकत से फिर जीत लो ,दौलत हाथों हाथ।

— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328

Leave a Reply