कविता – उन्नत विचार
यही समर्पण है,
मेहनत और उत्साह से भरपूर,
जिंदगी का त्योहार है।
आत्मीय और सुकून देने वाली ताकत बनकर,
सबके सामने खड़ा हो जाता है,
यही जिंदगी का रहस्य है,
सब मानते इसे आभार है।
उम्मीद की हिम्मत है,
समर्पण मेहनत जोश और उत्साह से मनाया गया,
सबसे खूबसूरत किस्मत में,
लिखी गई इबादत है।
एक सुखद अनुभव है,
सबमें दिखता है विश्वास का रंग।
यही जिंदगी का हिस्सा है,
भर देती खुशियां और सुकून भरदेने वाली उमंग है।
यही हमें आगे बढ़ने में मदद करता है,
संयुक्त परिवार में हुआ,
एक सुखद अहसास दिलाने में,
सहायक बनकर उभरते हुए,
ख्यालों में खोया दिखता है।
जिंदगी की सबसे बड़ी इबादत है,
हमें आगे बढ़ने में,
इसकी रहतीं जरूरत है।
सबसे करीबी बनकर तैयार रहने का,
सदैव देती अहसास है,
यही सम्बल प्रयास है।
उन्नत विचार एक उम्मीद है,
खतरों से खेलने का तरंग है।
मजबूत व अपनापन है,
वैश्विक स्तर सबकुछ हासिल करने का,
एक सुखद अनुभव है,
हम कह सकते अनन्त काल का,
सुख-समृद्धि का समर्थन और समर्पण है।
राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाने का,
सबसे खूबसूरत उपहार है।
मजबूत ताकत है,
यही जिंदगी का हिस्सा और उत्साह से भरपूर,
हितों को ध्यान में रखते हुए,
सीख दिखाने वाले शख्सियत को,
सही और सटीक यथार्थ की जरूरत है,
हम कह सकते सही और उत्साह से भरपूर,
सौन्दर्य का रहस्य और दर्पण है।
आगे बढ़ने में यही गुण इन्सानियत को,
सदैव तत्पर रहते हुए,
उन्नत विचार की दुनिया से लोगों को,
हमेशा मदद करता है।
यही जिंदगी की सबसे बड़ी इबादत है,
सबमें उत्साह से भाग लेने में,
हमेशा साथ-साथ रहते हुए,
सविनय निवेदन करता है।
— डॉ. अशोक, पटना
