बाल वाटिका का वार्षिक अधिवेशन तथा सम्मान समारोह

बाल वाटिका (बाल पत्रिका ) भीलवाड़ा का 25 वां वार्षिक अधिवेशन तथा सम्मान समारोह 5-6 अक्टूबर, 2024 को गुलाबपुरा में आयोजित किया गया, दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 14 स्टेट के बाल साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया, जिसमें बिहार का प्रतिनिधित्व सुप्रसिद्ध साहित्यकार /बाल साहित्यकार किरण सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमन्त्रित कर 5100 रुपये, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल तथा शाॅल आदि प्रदान कर “माधव प्रसाद नागला स्मृति बाल साहित्य सम्मान” से अलंकृत किया गया।
