विश्वास
कोई विश्वास तोड़े तो,
दिल ही टूट जाता है
जिसको समझो अपना,
वहीं धोखा दे जाता है
वक्त पर जो साथ खड़ा,
वहीं सच्चा मित्र कहलाता है
बाकी तो सब दिखावा,
यही सब सत्य नजर आता है
जीवन के संघर्ष में साथ,
सच्चा इंसान होता है
कर्म अच्छे जो करता,
यश में नाम कमाता है
प्रभु ही जीवन देता सबको,
कठपुतली की तरह नाचता है
सब उसके हाथ में होता,
वह जो चाहें वहीं होता है.
— पूनम गुप्ता
